You are currently viewing लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और झटका, BJP सांसद हुए ‘समाजवादी’, इस जगह से लडेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और झटका, BJP सांसद हुए ‘समाजवादी’, इस जगह से लडेंगे चुनाव

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले प्रयागराज से भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। सपा ने उन्हें बांदा से महागठबंधन प्रत्याशी घोषित किया है। माना जा रहा था कि बीजेपी आलाकमान इस बार श्यामाचरण गुप्ता का टिकट काटने की तैयारी में था, इस खतरे को भांपकर पहले ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर सपा जॉइन कर ली।

श्यामाचरण इससे पहले 2004 से 2009 के बीच वह बांदा से सासंद रह चुके हैं। 2004 में वह समाजवादी पार्टी की टिकट पर बांदा से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2009 में वह फूलपुर सीट से भी सपा की टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन यहां उन्हें 15000 से कम वोटों से बसपा प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। श्यामाचरण गुप्ता बुंदेलखंड और विंध्याचल इलाके के एक बड़े कारोबारी भी हैं। वह श्यामा ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में बहु अपर्णा यादव का नाम नहीं शामिल किया गया। सपा सूत्रों के अनुसार सुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा को गाजियाबाद सीट से और कैराना से रालोद की मौजूदा सांसद तबस्सुम हसन इस बार इसी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा गया।