जालंधर: पंजाब केसरी के प्रतिनिधि मनोज सोनी के ससुर स्व. श्री जतिंदर वीर अरोड़ा के निधन से शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक छा गया।
सादगी और आत्मीयता की प्रतिमूर्ति थे जतिंदर वीर अरोड़ा
स्व. श्री जतिंदर वीर अरोड़ा सरल, सहज, मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्तित्व थे। उनका स्वभाव सादगी और आत्मीयता से परिपूर्ण था। अपने मधुर व्यवहार के कारण वह न केवल अपने परिवार में, बल्कि संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के दिलों में खास स्थान रखते थे। उन्होंने जीवनभर पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी भाईचारे को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके निधन से परिवार ने एक स्नेही मार्गदर्शक खो दिया है, जिसकी कमी बच्चों, बहू-बेटियों, दामादों और अन्य परिजनों को सदैव खलेगी।
आज दोपहर 2 बजे होगी रस्म किरया
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने का धैर्य प्रदान करने की कामना की गई है। स्व. श्री जतिंदर वीर अरोड़ा की रस्म किरया आज, 2 सितंबर को सत्यनारायण मंदिर (फर्स्ट फ्लोर), एस.डी. कॉलेज रोड, जालंधर में दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।


Jalandhar: Last rites of late Shri Jatinder Veer Arora, father-in-law of Manoj Soni, today




