You are currently viewing HMV की B.Voc (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-VI की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया, 8.99 CGPA के साथ प्रभजोत कौर ने किया टॉप

HMV की B.Voc (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-VI की छात्राओं ने कॉलेज का नाम रोशन किया, 8.99 CGPA के साथ प्रभजोत कौर ने किया टॉप

जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.वोकेशनल (वेब टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-ङ्कढ्ढ की छात्राओं ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। प्रभजोत कौर ने 8.99 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सोहांगी ने 8.90 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने मेहनती छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा और समस्त फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर सुश्री हीना धीर भी उपस्थित थीं। प्राचार्या ने सभी छात्राओं को इसी लगन और मेहनत से आगे बढऩे और कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

B.Voc (Web Technology & Multimedia) Sem-VI Students of HMV Bring Laurels to the Institution