You are currently viewing पंजाब में शर्मनाक करतूत: शादी का झांसा देकर 16 साल की नाबालिग से किया रेप, बच्चे को जन्म देने के बाद मुकरा प्रेमी

पंजाब में शर्मनाक करतूत: शादी का झांसा देकर 16 साल की नाबालिग से किया रेप, बच्चे को जन्म देने के बाद मुकरा प्रेमी

लुधियाना: लुधियाना में एक नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का बेहद ही शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता की ही कॉलोनी का रहने वाला है। हवस का शिकार हुई 16 वर्षीय नाबालिग जब गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सराभा नगर की पुलिस ने वीरवार (7 मई) को आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और बीएनएस (BNS) की कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जून 2025 में रची गई थी घिनौनी साजिश

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में 16 वर्षीय पीड़िता गुरसिमरन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी मां की शादी जीवनजोत सिंह धालीवाल नाम के शख्स से होने की बात चल रही थी। पीड़िता और उसका परिवार पिछले लगभग एक साल से बीआरआरएस इलाके की एक सोसायटी में रह रहे थे। इसी दौरान उसकी जान-पहचान जीवनजोत सिंह के छोटे भाई गगनजोत सिंह से हो गई और दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसी दोस्ती का फायदा उठाते हुए जून 2025 में रात करीब 10:30 बजे गगनजोत सिंह उसके घर आया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

बच्चे के जन्म के बाद मुकरा आरोपी, पुलिस कर रही छापेमारी

पीड़िता के मुताबिक, इस घटना के बाद वह गर्भवती हो गई और हाल ही में 4 मई 2026 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जब उसने गगनजोत से अपने किए वादे को पूरा करते हुए शादी करने की बात कही, तो आरोपी साफ मुकर गया। उसने पीड़िता और उसके बच्चे को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद न्याय के लिए पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। थाना सराभा नगर पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गगनजोत सिंह के खिलाफ धारा 6 पॉक्सो एक्ट 2012 और 65(1), 64(2)(M) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। 

Shameful Act in Punjab: 16-Year-Old Minor Raped Under Pretext of Marriage