You are currently viewing जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसाइटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया 23वां वार्षिक जागरण

जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसाइटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया 23वां वार्षिक जागरण

जालंधर: जय मां छिन्नमस्तिका सेवा सोसाइटी की ओर से 23वां वार्षिक माता चिंतपूर्णी जागरण लाला जगत नारायण धर्मशाला में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बस्ती शेख से वार्ड नंबर 50 के पार्षद एवं भाजपा विपक्ष के नेता सरदार मनजीत सिंह टीटू के कार्यालय से 25 बसों को श्रद्धालुओं के लिए रवाना किया गया।

इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अशोक सरीन हिक्की, अजय बब्बल, कंवर सरताज सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया।

कार्यक्रम से पहले सुबह का लंगर नरेंद्र कुमार नंदा एवं उनके परिवार द्वारा लगाया गया। बसों का काफिला तलवाड़ा होते हुए माता चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा। तलवाड़ा में माता काली मंदिर में संगतों के लिए गोरी पटाखों की ओर से लंगर सेवा लगाई गई। इसके बाद श्रद्धालु माता का गुणगान करते हुए पहाड़ी मार्ग से होते हुए माता चिंतपूर्णी दरबार पहुंचे, जहां उनके लिए चाय-पानी की विशेष व्यवस्था की गई।

शाम 6 बजे श्रद्धालु लाला जगत नारायण धर्मशाला पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल होकर जागरण का आनंद लिया। पूरी रात संगतों ने माता रानी की भेंटों और भजनों का रसपान किया।

जागरण में महंत पप्पी एंड पार्टी (जालंधर), गौतम जालंधरी एंड पार्टी (जालंधर) तथा लव लविश एंड पार्टी (अमृतसर) द्वारा माता रानी का गुणगान किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से सुना। प्रातःकाल जागरण का भोग डालकर बसों को वापसी के लिए रवाना किया गया।

रात्रि लंगर की सेवा आनंद कैटरिंग द्वारा की गई, जबकि क्रीमिका आइसक्रीम के अशोक भंडारी द्वारा पूरी रात आइसक्रीम लंगर सेवा दी गई।

इस अवसर पर वरिंदर कुमार रिम्पा, तरलोचन सिंह छाबड़ा, इंदरजीत सिंह बब्बर, सुखजिंदर सिंह अलग, गुरमीत सिंह, सरदार अमरप्रीत सिंह (रिंकू), सुरिंदर शर्मा (पप्पू), जीवन ज्योति टंडन, विक्की सूरी, राकेश कुमार, सनी धंजल, संजू अबरोल, राहुल तिवाड़ी, पिंकी जुल्का, दविंदर गोला, मनविंदर सिंह निहंग, प्रीतपाल सिंह निहंग, सुभाष कपूर, पुनीश अरोड़ा, सोनू बाबा, विक्की घई, हैप्पी सेखड़ी, शिवम टंडन, राज कुमार सूरी, सचिन सरीन, प्रिंस, सरोज पांडे, रिंकू दीपु, नीरज मक्कड़, दीपु बॉक्स, देवा रणजीत कौर, नीरज मल्होत्रा, मुकेश मल्होत्रा, रोहित (हनी) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The 23rd Annual Jagran was celebrated with great pomp and grandeur by the Jai Maa Chhinnamastika Seva Society.