चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, डॉ. शरद सत्या चौहान को विजिलेंस ब्यूरो का नया चीफ डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पी.के. सिन्हा को ओएसडी (लॉ एंड ऑर्डर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही अरुण पाल सिंह को पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का एमडी और आर.के. जायसवाल को एडीजीपी एनआरआई के साथ-साथ एडीजीपी जेल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी इन आदेशों में सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपनी नई पोस्टिंग जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें लिस्ट-


Transfers of DGP and ADGP Rank Officers in Punjab: See Who Has Been Assigned Which Responsibility




