You are currently viewing पंजाब के इन 13 जिलों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

पंजाब के इन 13 जिलों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने आज यानी 7 अप्रैल और कल के लिए भयानक गरज-चमक के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम के इस अचानक बिगड़े मिजाज और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को घरों से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों पर दस्तक देने के कारण मैदानी इलाकों में यह बड़ा मौसमी बदलाव आया है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी के बीच पंजाब के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की भी पूरी संभावना जताई गई है। अगर तापमान की बात करें तो, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे बना हुआ है। बीते दिन राज्य का सबसे अधिक तापमान 32.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

इन जिलों पर मंडरा रहा है आंधी और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा खतरा

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस खराब मौसम का असर लगभग पूरे पंजाब में देखने को मिलेगा। राज्य के 13 जिलों में विशेष रूप से ओलावृष्टि और आंधी का भारी अलर्ट है, जबकि बाकी जगहों पर केवल तेज हवाएं और बिजली कड़कने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। वहीं नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर समेत कई अन्य क्षेत्रों में धूल भरी तेज आंधी चलने के आसार हैं, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।

Storm and Hailstorm Warning for These 13 Districts of Punjab: Read This News Before Stepping Out