You are currently viewing जालंधर में 31 मार्च मंगलवार को बंद रहेंगी मीट और अंडे की दुकानें , बिक्री पर पूरी तरह से रोक के आदेश जारी, पढ़ें ऑर्डर की कॉपी

जालंधर में 31 मार्च मंगलवार को बंद रहेंगी मीट और अंडे की दुकानें , बिक्री पर पूरी तरह से रोक के आदेश जारी, पढ़ें ऑर्डर की कॉपी

जालंधर, भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जालंधर शहर में 31 मार्च (मंगलवार) को मीट और अंडे की सभी दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और रेहड़ियों पर भी नॉन-वेज खाद्य पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर द्वारा जारी किए गए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय भगवान महावीर जयंती को श्रद्धा, आस्था और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

दरअसल, इस संबंध में एएसएस जैन सभा के प्रधान राजेश कुमार द्वारा प्रशासन को लिखित मांग सौंपी गई थी, जिसमें जयंती के दिन पूरे जिले में मीट, अंडा और नॉन-वेज बिक्री पर रोक लगाने की अपील की गई थी।
प्रशासन ने मांग को स्वीकार करते हुए जिलेभर में मीट-अंडा की दुकानों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में नॉन-वेज बिक्री पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।