You are currently viewing जालंधर में LPG क्राइसिस के बीच चोरों ने उड़ाए 3 सिलेंडर, दिनदहाड़े मास्टर चाबी से खोला घर का ताला; CCTV फुटेज देखकर उड़ जाएंगे होश

जालंधर में LPG क्राइसिस के बीच चोरों ने उड़ाए 3 सिलेंडर, दिनदहाड़े मास्टर चाबी से खोला घर का ताला; CCTV फुटेज देखकर उड़ जाएंगे होश

जालंधर: पंजाब में गहराए LPG संकट के बीच अब गैस सिलेंडर ‘सोने’ से भी ज्यादा कीमती हो गए हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब चोरों ने नकदी और जेवर छोड़कर गैस सिलेंडरों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। महानगर के बस्ती बावा खेल इलाके की राजा गार्डन कॉलोनी में दिनदहाड़े एक ऐसी ही दुस्साहसिक वारदात सामने आई है, जहां एक शातिर स्कूटी सवार चोर ने मास्टर चाबी से घर का ताला खोलकर बड़ी ही आसानी से तीन गैस सिलेंडर पार कर दिए। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भारी दहशत और प्रशासन के खिलाफ रोष का माहौल है।

मास्टर चाबी से खोला ताला, CCTV में कैद हुई करतूत

बस्ती बावा खेल के राजा गार्डन की गली नंबर 3 में हुई इस चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज बेहद हैरान करने वाला है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हेलमेट पहने हुए एक चोर स्कूटी पर आता है और बड़ी ही चालाकी से मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके घर के मेन गेट का ताला खोल लेता है। इसके बाद वह बड़े आराम से घर के अंदर दाखिल होता है और एक-एक करके गैस सिलेंडर बाहर लाता है। पहले वह एक सिलेंडर को स्कूटी के पास रखता है और फिर दूसरा लाकर स्कूटी की सीट पर लादकर मौके से रफूचक्कर हो जाता है।

दिहाड़ी पर गया था मजदूर परिवार, पीछे से हो गया ‘बड़ा खेल’

पीड़ित महिला प्रोमिला देवी ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह और उसका पति नरेश सिंह मजदूरी का काम करते हैं। घटना वाले दिन वे हमेशा की तरह घर को ताला लगाकर अपने काम पर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि चोरी हुए तीन सिलेंडरों में से एक उनका था, जबकि बाकी दो सिलेंडर उनके साथ ही रहने वाले नेपाल मूल के राम बहादुर और प्रवासी राम नरेश के थे। प्रोमिला देवी ने रुंधे गले से बताया कि भारी किल्लत के बीच उन्होंने पहले ही बड़ी मुश्किल से ये सिलेंडर भरवाए थे और अब पीछे से चोरों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है।

‘सोने से भी कीमती है सिलेंडर’, पुलिस कर रही चोर की तलाश

घटना के वक्त मौके पर मौजूद रहे केमिस्ट्री गुरु प्रोफेसर एमपी सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार चोर ने नेपाली व्यक्ति के घर में इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पीड़ितों ने पुलिस को तीन सिलेंडर चोरी होने की शिकायत दी है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में चोर फिलहाल दो सिलेंडर ले जाता हुआ साफ नजर आ रहा है। उधर, मोहल्ले के लोगों ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा है कि इस संकट की घड़ी में गैस सिलेंडर सोने से भी ज्यादा कीमती हो चुका है और इस तरह सरेआम चोरी होना पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाता है। मामले की सूचना मिलते ही बस्ती थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर सिलेंडरों को रिकवर कर लिया जाएगा।

Amidst the LPG crisis in Jalandhar, thieves make off with three cylinders; house lock opened with a master key in broad