You are currently viewing जालंधर बस स्टैंड के पास निहंग का एक्शन, देह व्यापार कर रही लड़कियों को रंगे हाथ पकड़ा; नशे के सामान के साथ कमरे का हुआ भंडाफोड़

जालंधर बस स्टैंड के पास निहंग का एक्शन, देह व्यापार कर रही लड़कियों को रंगे हाथ पकड़ा; नशे के सामान के साथ कमरे का हुआ भंडाफोड़

जालंधर: जालंधर के बस स्टैंड इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निहंग सिंह ने नरिंदर सिनेमा वाली गली में चल रहे देह व्यापार और नशे के काले खेल का पर्दाफाश किया। मंगलवार रात करीब 12 बजे हुई इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के दौरान संदिग्ध लड़कियां अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहीं, लेकिन मौके से जो सबूत मिले हैं, उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चूड़ा पहनकर देह व्यापार

तरना दल से जुड़े ऑटो ड्राइवर बाबा बख्शीश सिंह बाजड़ा ने बताया कि जब उन्होंने लाल सूट और हाथों में चूड़ा पहने एक लड़की को संदिग्ध हालत में पकड़ा, तो उसने खुद को नवविवाहिता बताकर ड्रामा शुरू कर दिया। लड़की ने दावा किया कि वह अपनी बहन के साथ बस स्टैंड आई है। लेकिन जैसे ही निहंग सिंह ने उसकी कथित बहन को बुलाने को कहा, वह लड़की चकमा देकर गली की दूसरी तरफ फरार हो गई। बाबा बख्शीश सिंह के मुताबिक, इस गली में अक्सर लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाते हैं।

सिनेमा के पास बने ‘अय्याशी के अड्डे’ पर रेड

निहंग सिंह ने जब नरिंदर सिनेमा के साथ बनी एक गली के कमरे में दबिश दी, तो वहां का नजारा बेहद चौंकाने वाला था। कमरे के अंदर भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के अवशेष, इस्तेमाल किए गए कंडोम और ‘चिट्टा’ (ड्रग्स) पीने के लिए इस्तेमाल की गई सिल्वर पन्नियां बिखरी पड़ी थीं। कमरे में बाकायदा बिस्तर लगाए गए थे, जिन्हें रात भर जिस्मफरोशी के लिए इस्तेमाल किया जाता है और सुबह फोल्ड करके वहीं छिपा दिया जाता है।

पुलिस के हूटर्स और अपराधियों का खेल

स्थानीय लोगों और निहंग सिंह का आरोप है कि पुलिस की गाड़ियां इलाके में गश्त तो करती हैं, लेकिन उनके हूटर्स की आवाज सुनते ही ये अपराधी और नशेड़ी गलियों में छिप जाते हैं। पुलिस के जाते ही धंधा फिर से सड़क पर शुरू हो जाता है। निहंग सिंह ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा, “अगली बार मैं पुलिस को फोन नहीं करूंगा, बल्कि अपने तरीके से इनका ‘सोधा’ लगाऊंगा। ये लोग सरेआम शहर का माहौल खराब कर रहे हैं और मना करने पर भी नहीं मान रहे।”

नशे के लिए ‘फ्री डील’

बस स्टैंड रोड अब देह व्यापार और नशे के गठजोड़ के कारण बदनाम होता जा रहा है। हाल ही में एक और मामला सामने आया था जहां मकसूदां के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि एक महिला नशे में धुत्त होकर राहगीरों के साथ डील कर रही थी। चौंकाने वाली बात यह थी कि वह महिला केवल ‘चिट्टे’ (नशे) की खुराक के बदले लड़कों के साथ सोने को तैयार थी। जालंधर के पॉश बस स्टैंड इलाके में सरेआम चल रहा यह काला धंधा अब स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए सिरदर्द बन चुका है।

Nihangs took action near the Jalandhar bus stand, caught prostitutes red-handed