You are currently viewing जालंधर में AAP नेता की हत्या का CCTV फुटेज सामने आया, फेसबुक पर इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

जालंधर में AAP नेता की हत्या का CCTV फुटेज सामने आया, फेसबुक पर इस गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

जालंधर: जालंधर में शुक्रवार को कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए बेखौफ बदमाशों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लकी ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास हुई। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस हत्या से शहर में दहशत का माहौल बन गया है।

फेसबुक पोस्ट के जरिए ली गई हत्या की जिम्मेदारी

इस हत्याकांड में एक नया और गंभीर मोड़ तब आया जब सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट वायरल होने लगीं। फिलहाल फेसबुक पर ‘बुद्धू लोहारा’ और ‘जस बुट्टर’ नाम की आईडी से दो अलग-अलग पोस्ट सामने आई हैं, जिनमें लकी ओबेरॉय की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पुलिस अब इन सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है और साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई इन गैंगस्टर्स का हाथ है या यह पुलिस को गुमराह करने की चाल है।

CCTV में कैद हुए हमलावर, मिल्क बार चौक की तरफ भागे

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल के पास से अहम सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। फुटेज की जांच में सामने आया है कि संदिग्ध हमलावर मॉडल टाउन की तरफ से आए थे और लकी ओबेरॉय पर गोलियां बरसाने के बाद मिल्क बार चौक की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों के भागने के रूट को ट्रैक करने के लिए रास्ते में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

देखें VIDEO-

CCTV footage of the murder of an AAP leader in Jalandhar has surfaced, and a gang has claimed responsibilit