You are currently viewing वर्दी का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर: एयरफोर्स ने अचानक खोले दरवाजे, हाथ से न जाने दें यह मौका, सिर्फ 1 फरवरी तक है समय

वर्दी का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खबर: एयरफोर्स ने अचानक खोले दरवाजे, हाथ से न जाने दें यह मौका, सिर्फ 1 फरवरी तक है समय

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। एयरफोर्स ने ‘अग्निवीरवायु भर्ती 2027’ का बिगुल बजा दिया है। इस बार भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए बहुत ही सीमित समय है। अगर आप चूक गए, तो एक साल का इंतजार करना पड़ सकता है।

सिर्फ 1 फरवरी तक खुली है विंडो

इंडियन एयरफोर्स ने 12 जनवरी को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत अविवाहित लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन की अंतिम तारीख 1 फरवरी 2026 तय की गई है, यानी आपके पास तैयारी और फॉर्म भरने के लिए बहुत कम दिन बचे हैं।

इन शर्तों को पूरा करने वाले ही होंगे शामिल

एयरफोर्स ने पात्रता को लेकर स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। इस भर्ती में केवल वही युवा शामिल हो सकते हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2026 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो, यानी अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है और कुल मिलाकर 50 फीसदी अंक होने चाहिए। खास बात यह है कि इंग्लिश विषय में अलग से 50 फीसदी नंबर होना जरूरी है। साथ ही, केवल अविवाहित उम्मीदवार ही इसके लिए योग्य माने जाएंगे।

सेलेक्शन के लिए गुजरना होगा ‘अग्निपरीक्षा’ से

चयन प्रक्रिया आसान नहीं होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन एग्जाम क्लियर करना होगा। इसमें सफल होने वाले युवाओं के डॉक्युमेंट्स वेरिफाई किए जाएंगे और फिर उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वैट्स भी लगाने होंगे।

फिजिकल पास करने वालों का एडेप्टेबिलिटी टेस्ट होगा और अंत में मेडिकल चेकअप के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी। गौर करने वाली बात यह है कि मेडिकल टेस्ट में पुरुष और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 152 सेमी मांगी गई है, हालांकि पहाड़ी और नॉर्थ ईस्ट के उम्मीदवारों को इसमें छूट मिलेगी।

अग्निवीरवायु 2027 भर्ती का नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां पर क्लिक करें.

Big news for those dreaming of wearing a uniform: The Air Force has suddenly opened its doors