You are currently viewing अयोध्या में PM मोदी के कार्यक्रम पर आतंकी पन्नू का साया: राम मंदिर गिराकर बाबरी मस्जिद बनाने की धमकी; विरोध करने वाले को इतने लाख का ऑफर

अयोध्या में PM मोदी के कार्यक्रम पर आतंकी पन्नू का साया: राम मंदिर गिराकर बाबरी मस्जिद बनाने की धमकी; विरोध करने वाले को इतने लाख का ऑफर

नई दिल्ली/अयोध्या: सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के सरगना और घोषित खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले पन्नू ने एक भड़काऊ वीडियो जारी कर हमले की धमकी दी है और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पीएम मोदी 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंच रहे हैं।

विरोध करने पर 11 लाख रुपये का इनाम अपनी बौखलाहट जाहिर करते हुए पन्नू ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति अयोध्या में पीएम मोदी के कार्यक्रम का विरोध करेगा, उसे 11 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। पन्नू ने पीएम मोदी के इस समारोह को “हिंदुत्व आतंकवाद का जन्मस्थान” करार दिया है। ‘राम मंदिर हटाकर फिर बनाएंगे बाबरी मस्जिद’ आतंकी पन्नू ने वीडियो में एक और विवादित और भड़काऊ दावा किया है। उसने कहा कि जिस दिन पंजाब को अलग कर ‘खालिस्तान’ बनाया जाएगा, उस दिन राम मंदिर को गिराकर ठीक उसी स्थान पर बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण किया जाएगा। पन्नू ने कहा, “इतिहास को बुलडोजरों या भीड़ द्वारा फिर से नहीं लिखा जा सकता।”

मुस्लिम समुदाय को भड़काने की साजिश 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले SFJ ने भारत के मुसलमानों को उकसाने की कोशिश की है। उसने देश भर के मुसलमानों से 25 नवंबर को एक विशाल ‘ह्यूमन चेन’ (मानव श्रृंखला) बनाकर अयोध्या पर कब्जा करने का आह्वान किया है। उसने भड़काते हुए कहा कि अगर मुसलमानों को हिंदुस्तान में अपने अस्तित्व, धर्म और इतिहास की रक्षा करनी है, तो उन्हें इसके लिए तैयार रहना होगा। सुरक्षा एजेंसियां इस धमकी के बाद सतर्क हो गई हैं और पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है।

Terrorist Pannu’s shadow looms over PM Modi’s Ayodhya programme