
दुबई: दुबई एयर शो से शुक्रवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ चल रहे एयर शो में डेमोंस्ट्रेशन (प्रदर्शन) के दौरान भारतीय वायुसेना का फाइटर जेट ‘तेजस’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय वायुसेना ने इस हादसे की पुष्टि की है। दुर्भाग्यवश, इस हादसे में विमान उड़ा रहे पायलट की मौत हो गई है।
दोपहर 2:10 बजे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, यह हादसा स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर करीब 2:10 बजे हुआ। उस वक्त तेजस दर्शकों के सामने हवा में करतब दिखा रहा था। डेमोंस्ट्रेशन फ्लाइट के दौरान अचानक विमान अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया, जिसके बाद एयरपोर्ट परिसर से धुएं का विशाल गुबार उठता देखा गया।
देखें VIDEO-

बच्चों और दर्शकों में मची अफरा-तफरी हादसा उस वक्त हुआ जब वहां बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी, जिसमें कई बच्चे भी शामिल थे। विमान गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को घटनास्थल से दूर किया। सुरक्षा के लिहाज से बच्चों और दर्शकों को तत्काल पीछे हटाया गया।
वायुसेना ने की पुष्टि रक्षा सूत्रों और भारतीय वायुसेना (IAF) ने बयान जारी कर कहा है कि दुबई एयर शो में डेमोंस्ट्रेशन के दौरान उनका एक तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। वायुसेना ने पायलट की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
View this post on Instagram


Tejas crashes while performing stunts








