You are currently viewing कनाडा से भारतीयों को बड़ा झटका: PR का अहम रास्ता बंद, हजारों आवेदन रद्द; सरकार ने बताई इस सख्त कदम के पीछे की वजह

कनाडा से भारतीयों को बड़ा झटका: PR का अहम रास्ता बंद, हजारों आवेदन रद्द; सरकार ने बताई इस सख्त कदम के पीछे की वजह

टोरंटो: कनाडा में रहकर नौकरी करने वाले और परमानेंट रेजिडेंस (PR) का इंतजार कर रहे हजारों भारतीयों के लिए एक और बेहद बुरी खबर सामने आई है। कनाडा के सबसे प्रमुख प्रांत ओंटारियो की सरकार ने अचानक अपने एक अहम इमिग्रेशन प्रोग्राम को बंद करने का फैसला किया है।

ओंटारियो इमिग्रेंट नॉमिनी प्रोग्राम (OINP) के तहत आने वाले “Express Entry: Skilled Trades Stream” को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

इस फैसले के साथ ही, ओंटारियो सरकार ने इस स्ट्रीम के तहत जमा की गईं सभी लंबित एप्लीकेशन्स को वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वापस की जाने वाली इन फाइलों की तादाद हजारों में है और ये पिछले डेढ़ से दो साल से पेंडिंग थीं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों को उनकी फाइलें और जमा की गई फीस, दोनों लौटा दी जाएंगी। इसके साथ ही इस स्ट्रीम में अब कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ओंटारियो सरकार ने इस सख्त कदम के पीछे की वजह भी बताई है। सरकार का कहना है कि इस स्ट्रीम में बहुत सारी गलत जानकारी (misrepresentation) और बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी (fraud) के मामले सामने आ रहे थे। एक बयान में कहा गया कि स्ट्रीम की वर्तमान रूप-रेखा ऐसी है कि इसका दुरुपयोग हो रहा था, जिसके चलते ओंटारियो ने इसे बंद करने का फैसला किया है।

इस फैसले का सबसे सीधा और तगड़ा असर उन भारतीयों पर पड़ा है, जो कनाडा में ट्रेड वर्कर्स के तौर पर काम कर रहे हैं। कनाडा के स्किल्ड ट्रेड्स सेक्टर (जैसे: इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, वेल्डर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, ऑटोमोटिव तकनीशियन) में भारतीय सबसे बड़े समुदाय में से एक हैं।

यह स्ट्रीम इन सेक्टर्स में काम कर रहे भारतीयों के लिए PR पाने की सबसे आसान राह मानी जाती थी। अब जब यह प्रोग्राम अचानक रोक दिया गया है, तो हज़ारों भारतीयों की PR पाने की उम्मीद पर लगभग विराम लग गया है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब पहले ही बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट्स के वीज़ा रिजेक्ट होने की खबरें आ चुकी हैं। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Big blow to Indians from Canada