You are currently viewing खाना खाकर सोया था परिवार, आग लगने से दो बच्चों समेत 5 लोग जिंदा जले; हादसे की वजह भी आई सामने

खाना खाकर सोया था परिवार, आग लगने से दो बच्चों समेत 5 लोग जिंदा जले; हादसे की वजह भी आई सामने

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में एक घर में भीषण आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ललन कुमार का पूरा परिवार शुक्रवार की रात खाना खाकर अपने घर में सोया हुआ था। देर रात अचानक उनके घर में आग लग गई। जब तक पड़ोसियों को आग की लपटों का पता चला, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।

पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए घर से लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे परिवार के पांच सदस्यों को नहीं बचा सके। मृतकों में ललन कुमार, उनकी पत्नी, उनकी मां और दो बच्चे शामिल हैं।

मोतीपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ लगता है।

आशंका जताई जा रही है कि परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे और आग लगने से हुए धुएं के कारण पहले उनका दम घुटा होगा, जिसके बाद वे आग की चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने सभी पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

The family slept after eating