You are currently viewing Delhi Blast केस में बड़ा एक्शन: मास्टरमाइंड आंतकी डॉ. उमर नबी के घर को सुरक्षाबलों ने उड़ाया, पूरा ठिकाना किया “तहस-नहस”

Delhi Blast केस में बड़ा एक्शन: मास्टरमाइंड आंतकी डॉ. उमर नबी के घर को सुरक्षाबलों ने उड़ाया, पूरा ठिकाना किया “तहस-नहस”

श्रीनगर: दिल्ली के लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट मामले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में, धमाके के मुख्य आरोपी आतंकी उमर मोहम्मद उर्फ उमर उल नबी का घर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है। उमर वही आतंकी है जिसने फरीदाबाद से आकर लाल किले के बाहर कार में विस्फोट किया था। वह घटना के बाद से ही फरार है और सुरक्षा एजेंसियां उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

देखें VIDEO-

गौरतलब है कि सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला इलाके में नेताजी सुभाष मार्ग पर एक ट्रैफिक सिग्नल के पास हुए इस धमाके में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जांच में यह बात सामने आई कि घटना के समय धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई i20 कार को खुद आतंकी उमर मोहम्मद चला रहा था।

दिल्ली धमाके की जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने लगभग 2,900 किलोग्राम बम बनाने की सामग्री और अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया है। यह सामग्री उमर के दो सहयोगियों, डॉक्टर मुजम्मिल और शाहीन सईद, के ठिकानों से मिली है।

जांच में पता चला कि ये दोनों आरोपी मेडिकल प्रोफेशन की आड़ में छिपकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे और उमर की मदद कर रहे थे।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उमर लंबे समय से आतंकी संगठनों से जुड़ा था। फरीदाबाद में तैनाती के दौरान वह संदिग्ध गतिविधियों में सक्रिय था और दिल्ली-एनसीआर में अपना नेटवर्क खड़ा कर रहा था।

प्रशासन ने बताया कि पुलवामा में उसके घर को ध्वस्त करने की कार्रवाई आतंकियों और उनके मददगारों को एक सख्त संदेश देने के लिए की गई है। इससे पहले भी पहलगाम हमले की साजिश में शामिल आरोपियों के खिलाफ इसी तरह की बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। फिलहाल, उमर के परिवार से भी लगातार पूछताछ जारी है ताकि उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। (वीडियो साभार: PTI)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Big action in Delhi Blast case