You are currently viewing सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की हथियार संग AI फोटो वायरल, मां चरण कौर ने जताई कड़ी आपत्ति; बोलीं- उसे बच्चा ही रहने दें

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की हथियार संग AI फोटो वायरल, मां चरण कौर ने जताई कड़ी आपत्ति; बोलीं- उसे बच्चा ही रहने दें

मानसा: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभ (नवजात) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है। इस तस्वीर में शुभ को हथियार के साथ दिखाया गया है, जिस पर मूसेवाला के परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई है।

वायरल हो रही इस AI-निर्मित फोटो में शुभ के शरीर पर एक हथियार टंगा हुआ है और उस पर लिखा है, ’45 लग्गा 14 लख दा’। इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि यह 45 बोर की पिस्तौल है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपए है।

इस तस्वीर के जरिए शुभ की छवि को उनके दिवंगत भाई सिद्धू मूसेवाला की तरह बनाने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला को भी हथियारों का बहुत शौक था और उनके गानों में भी अक्सर हथियार दिखाए जाते थे, जिसको लेकर वह कई बार विवादों में भी रहे।

इस वायरल तस्वीर को देखकर मूसेवाला के परिवार ने कड़ा ऐतराज जताया है। मूसेवाला की मां चरण कौर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मेरे बेटे शुभ को अपने हमउम्र या बड़े के तौर पर नहीं, बल्कि एक बच्चे के रूप में देखा जाए।”

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “सिद्धू मूसेवाला की तरह लोग छोटे शुभ को भी बहुत पसंद करते हैं और प्यार करते हैं। लोग उसे देखने आते हैं और फोटो खींच कर चले जाते हैं। उसके बाद उसका (तस्वीरों का) इस तरह दुरुपयोग न करें।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

AI photo of Sidhu Moosewala