You are currently viewing HMV को मिलीं नई प्राचार्या: डॉ. एकता खोसला ने संभाला कार्यभार, डॉ. अजय सरीन का कार्यकाल हुआ पूरा

HMV को मिलीं नई प्राचार्या: डॉ. एकता खोसला ने संभाला कार्यभार, डॉ. अजय सरीन का कार्यकाल हुआ पूरा

जालंधर (अमन बग्गा): प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के बेहतरीन कार्यकाल और रिटायरमेंट के बाद डॉ. एकता खोसला ने संस्था की यज्ञशाला में हुए हवन समारोह के पवित्र माहौल में अपना कार्यभार संभाला जो हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने फैकल्टी, स्टाफ और स्टूडेंट्स के साथ डॉ. एकता खोसला का हार्दिक स्वागत किया। इससे पहले डॉ. खोसला ने डीएवी कॉलेज, मलोट और आरआर बावा बावा गल्र्स कॉलेज, बटाला में प्राचार्या के तौर पर काम किया, जहाँ उन्होंने पाँच साल तक पदभार संभाला। इस अवसर पर डॉ. सरीन ने औपचारिक रूप से डॉ. खोसला को कार्यभार सौंपा। इस आयोजन में एलएसी चेयरमैन, बटाला श्री राजेश कवात्रा, श्री अश्विनी मरवाहा, एलएसी सदस्य बटाला और आरआर बावा गल्र्स कॉलेज, बटाला के स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने डॉ. एकता खोसला को शुभकामनाएँ और बधाई दीं। इस मौके पर डॉ. कंवलदीप कौर भी मौजूद थीं।

संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन से सारा माहौल भक्तिमय हो गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। अपने संबोधन में डॉ. एकता खोसला ने अकादमिक उत्कृष्ता के साथ-साथ सामाजिक प्रभाव के महत्व पर भी ज़ोर दिया और छात्राओं की सफलता में फैकल्टी की सामूहिक भूमिका के बारे में भी बताया। श्री राजेश कवात्रा ने डॉ. खोसला के समर्पण और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रभावशाली दृष्टिकोण और लगन ने बटाला कॉलेज को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। अपना आभार व्यक्त करते हुए डॉ. एकता खोसला ने कहा कि एचएमवी हमेशा से ही उनका ट्रेनिंग स्थल रहा है और यहाँ से सीखी गई बातों ने उनकी प्रोफैशनल सफर में उनका मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से ही एचएमवी को उत्कृष्टता के नए मील के पत्थर की ओर ले जाने के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्रम का समापन डॉ. ममता द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

HMV gets new Principal