
नई दिल्ली: ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए, मेटा (Meta) ने यूजर्स को धोखाधड़ी से बचाने के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर में कई नए सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। इन एंटी-स्कैम फीचर्स (Anti-Scam Features) को खासतौर पर बुजुर्ग लोगों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है।
कंपनी का यह कदम मेटा प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की सेफ्टी को मजबूत करने और बुजुर्गों के बीच डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।
WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग अलर्ट व्हाट्सएप पर, अब वीडियो कॉल के दौरान किसी अनजान कॉन्टैक्ट के साथ अपनी स्क्रीन शेयर (Screen Share) करने की कोशिश करने पर यूजर्स को एक चेतावनी (Warning) मिलेगी। अक्सर धोखेबाज लोगों को व्हाट्सएप पर स्क्रीन शेयर करने के लिए कहते हैं और फिर बैंक डिटेल्स और वेरिफिकेशन कोड जैसी जानकारी साझा करने के लिए अपनी बातों के जाल में फंसा लेते हैं। यह नया अलर्ट ऐसे ही फ्रॉड को रोकने में मदद करेगा।

Messenger पर AI पकड़ेगा स्कैम मैसेंजर की बात करें तो, मेटा ने चैट में एआई-पावर्ड स्कैम डिटेक्शन (AI-Powered Scam Detection) की सुविधा शुरू की है। उदाहरण के लिए, जब किसी नए कॉन्टैक्ट से कोई संदिग्ध मैसेज रिसीव होता है, तो यूजर को अलर्ट किया जाएगा। अगर सिस्टम किसी संभावित स्कैम का पता लगाता है, तो यूजर को स्कैम के बारे में जानकारी दी जाएगी और साथ ही उस अकाउंट को ब्लॉक या रिपोर्ट करने का विकल्प भी मिलेगा।
Passkey और सिक्योरिटी चेकअप फेसबुक, मैसेंजर और व्हाट्सएप पर मेटा ने ‘पासकी’ (Passkey) लॉगिन सपोर्ट को शुरू किया है। इससे यूजर्स फिंगरप्रिंट, चेहरे (Face ID) या पिन का इस्तेमाल कर ज्यादा सुरक्षित रूप से साइन-इन कर पाएंगे। इसके अलावा, यूजर्स सेटिंग्स को रिव्यू करने और ज्यादा मजबूत सुरक्षा विकल्प चुनने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘सिक्योरिटी चेकअप’ (Security Checkup) भी कर सकते हैं।
‘स्कैम से बचो’ कैंपेन मेटा अपने ‘स्कैम से बचो’ (Scam Se Bacho) कैंपेन के जरिए दूरसंचार विभाग (DoT) के साथ अपने सहयोग को भी मजबूत कर रही है। इस साझेदारी के तहत, कंपनी वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन स्कैम की पहचान करने और उनकी रिपोर्ट करने में मदद करने के लिए बहुभाषी (multilingual) वीडियो कंटेंट तैयार कर रही है।
View this post on Instagram


Online fraud will be curbed








