You are currently viewing पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, पत्नी रजिया सुल्ताना और बहू पर भी FIR, मृतक के वीडियो से उठे सवाल

पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, पत्नी रजिया सुल्ताना और बहू पर भी FIR, मृतक के वीडियो से उठे सवाल

पंचकूला: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में पंचकूला पुलिस ने पूर्व डीजीपी, उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना और मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मलेरकोटला निवासी शमसुद्दीन चौधरी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, शमसुद्दीन चौधरी ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को एक लिखित शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अकील अख्तर की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसके पीछे परिवार के सदस्यों की भूमिका हो सकती है।

शिकायत में 27 अगस्त को अकील अख्तर द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो का भी हवाला दिया गया है। आरोप है कि इस वीडियो में अकील ने खुद अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे और अपनी जान को खतरा बताया था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मृतक के सोशल मीडिया वीडियो, डिजिटल सबूत, कॉल रिकॉर्ड और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की गहन जांच करने की मांग की है।

पंचकूला पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एमडीसी थाने में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में सभी पहलुओं से गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अकील अख्तर की मौत कैसे हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Former Punjab DGP Mustafa Khan