You are currently viewing ध्यान दें! दिवाली पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ध्यान दें! दिवाली पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: जैसे-जैसे दीपावली का त्योहार नजदीक आ रहा है, देशभर में रौनक बढ़ती जा रही है। लोग भगवान श्री राम के स्वागत के लिए अपने घरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई व सजावट में जुट गए हैं। देश के इस सबसे बड़े पर्व के मौके पर, अलग-अलग राज्यों में बैंकों में कई दिनों तक छुट्टियां रहेंगी। स्थानीय त्योहारों और मान्यताओं के आधार पर, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तारीखों पर होंगी। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट जरूर देख लें।

यहां देखें दिवाली पर छुट्टियों का पूरा ब्यौरा:

19 अक्टूबर (रविवार): रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर (सोमवार): दीपावली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के अवसर पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और बिहार में इस दिन बैंक खुले रहेंगे।

21 अक्टूबर (मंगलवार): दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर में सभी बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर (बुधवार): दिवाली (बलिप्रतिपदा), विक्रम संवत नव वर्ष और गोवर्धन पूजा के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

23 अक्टूबर (गुरुवार): भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, भातृ द्वितीया और निंगोल चकौबा जैसे त्योहारों के चलते गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

सिक्किम में 21, 22 और 23 अक्टूबर को अलग-अलग त्योहारों की वजह से लगातार तीन दिन बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा।

गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 के महीने में देश के अलग-अलग राज्यों को मिलाकर बैंकों में कुल 21 दिन की छुट्टियां हैं। इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियों के अलावा, विभिन्न स्थानीय त्योहारों के लिए कुल 15 छुट्टियां शामिल हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Attention! Banks will be closed for these many days on Diwali