You are currently viewing CBSE ने जारी की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें, इन स्कूलों को मिला खास निर्देश, 1 जनवरी से पहले ही होगी परीक्षा; देखें पूरी डिटेल

CBSE ने जारी की प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें, इन स्कूलों को मिला खास निर्देश, 1 जनवरी से पहले ही होगी परीक्षा; देखें पूरी डिटेल

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10 और 12 के प्रैक्टिकल परीक्षाओं और इंटरनल असेसमेंट की तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने विशेष रूप से शीतकालीन (Winter-bound) स्कूलों के लिए एक अलग शेड्यूल जारी किया है, क्योंकि ये स्कूल जनवरी में छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिस देख सकते हैं।

सीबीएसई द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, शीतकालीन स्कूलों में कक्षा 10 और 12 की प्रायोगिक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट 6 नवंबर, 2025 से 6 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, बोर्ड के नियमों के अनुसार, सत्र 2025-26 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं/प्रोजेक्ट/इंटर्नल असेसमेंट भारत और विदेश के सभी संबद्ध स्कूलों के लिए 1 जनवरी 2026 से निर्धारित हैं। हालांकि, सर्दियों के मौसम के कारण जनवरी में शीतकालीन अवकाश वाले स्कूल बंद रहने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन स्कूलों को पहले परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बोर्ड ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इसमें अंक अपलोड करने की प्रक्रिया, बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति, प्रैक्टिकल के लिए उत्तर पुस्तिका, और परीक्षा आयोजित करने की पूरी प्रक्रिया जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल हैं।

बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रैक्टिकल परीक्षा में केवल उन्हीं छात्रों को बैठने दिया जाए, जिनका नाम बोर्ड को भेजी गई अंतिम सूची (LOC) में शामिल है। विशेष रूप से कक्षा 10 के लिए, आंतरिक मूल्यांकन (IA) केवल एक बार ही आयोजित किया जाएगा और सभी स्कूलों को निर्धारित समय सारिणी के भीतर ही अंक भरने होंगे। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए, स्कूलों को बाहरी परीक्षकों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हेतु अपने क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा। बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी परीक्षाएं समय पर संपन्न हों और प्रायोगिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं अनिवार्य रूप से क्षेत्रीय कार्यालयों को भेज दी जाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

CBSE has released the dates for practical exams.