You are currently viewing Zepto डिलीवरी एजेंट ने शेयर की हफ्ते भर की कमाई, नेट इनकम देख चौक गए लोग; बोले- अब तो यही नौकरी करनी है

Zepto डिलीवरी एजेंट ने शेयर की हफ्ते भर की कमाई, नेट इनकम देख चौक गए लोग; बोले- अब तो यही नौकरी करनी है

नई दिल्ली: दिन हो या रात, बारिश हो या धूप, हमारे एक ऑर्डर पर पलक झपकते ही सामान लेकर हाजिर हो जाने वाले डिलीवरी एजेंट्स की जिंदगी कितनी व्यस्त होती है, इसका अंदाजा तो हम सभी को है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस भाग-दौड़ भरी नौकरी में वे कमाते कितना हैं? इसी सवाल का जवाब देते हुए बेंगलुरु के एक Zepto डिलीवरी एजेंट ने सोशल मीडिया पर अपनी एक हफ्ते की कमाई का ब्यौरा साझा कर दिया, जिसे देखकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इस कमाई को अविश्वसनीय बता रहे हैं, तो कई इसे मेहनत का फल कह रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक डिलीवरी एजेंट ने अपनी साप्ताहिक कमाई का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए बताया कि यह आमदनी कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे मौसम, मांग और त्योहारों का सीजन। एजेंट के अनुसार, उसने सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक, यानी रोजाना 12 घंटे काम करके एक हफ्ते में ₹21,000 की कमाई की।

अपने पोस्ट में उसने विस्तार से बताया कि इस दौरान उसने कुल 387 ऑर्डर डिलीवर किए। पेट्रोल का खर्च निकालने के बाद उसकी कुल बचत ₹18,906 रही। उसने 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक की अपनी दैनिक कमाई का ब्यौरा भी साझा किया, जिसमें एक दिन (5 अक्टूबर) की कमाई ₹4,020 तक पहुंच गई थी।

जब यूजर्स ने इतनी कमाई पर हैरानी जताई तो एजेंट ने स्पष्ट किया कि यह हमेशा संभव नहीं होता। उसने बताया कि व्यस्त समय या बारिश के दौरान मिलने वाले ‘सर्ज बोनस’ से कमाई काफी बढ़ जाती है। उसने कमेंट में लिखा, “बारिश का मौसम हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर हल्की बारिश जो देर तक चले।” उसने एक और अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक दूसरे हफ्ते में उसने सिर्फ तीन दिन काम करके और करीब 700 रुपये का पेट्रोल खर्च कर ₹12,000 कमा लिए थे, क्योंकि उन दिनों शाम को लगातार बारिश हो रही थी, जिससे मांग और इंसेंटिव दोनों बढ़ गए थे।

यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, “चलो मैं भी चला Zepto एजेंट बनने।” वहीं, दूसरे यूजर्स ने डिलीवरी एजेंट्स की कड़ी मेहनत की सराहना की। कुछ ने यह भी सवाल उठाया कि क्या वाकई इतनी कमाई संभव है और इसके लिए कितने घंटे की मशक्कत करनी पड़ती है। यह पोस्ट एक बार फिर गिग वर्कर्स के जीवन और उनकी कमाई से जुड़ी सच्चाइयों को चर्चा में ले आई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Zepto agent shares weekly earnings