You are currently viewing पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

शिमला: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद आवारा पशुओं का मुद्दा गरमा गया है। इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने प्रदेश भर में आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने ‘लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स’ के वकील नवकिरण सिंह द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। याचिका में सरकार से आवारा पशुओं के पुनर्वास के लिए एक व्यापक कार्ययोजना, गौ-सेस (Cow Cess) से एकत्रित धन के प्रभावी उपयोग और सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की गई है।

याचिका में हिमाचल प्रदेश सरकार पर आवारा पशुओं के रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता ने मांग की कि सरकार ऐसे हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करे। इसके साथ ही, उच्च न्यायालय ने सरकार से यह भी बताने को कहा है कि पिछले तीन वर्षों में गौ-सेस से एकत्र की गई धनराशि का उपयोग कहाँ और किन उद्देश्यों के लिए किया गया है।

याचिका में भविष्य में ऐसी मौतों को रोकने और सड़कों को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी मांगी गई है। फिलहाल, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

गौरतलब है कि 27 सितंबर को पंजाबी गायक राजवीर जवंदा अपनी बाइक पर शिमला जा रहे थे। रास्ते में पिंजौर-नालागढ़ सड़क पर अचानक दो सांड लड़ते हुए उनके सामने आ गए। सांडों से बचने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Major action in the case of Rajveer