You are currently viewing 20 बच्चों की जान लेने वाले ‘कोल्ड्रिफ़’ कंपनी के मालिक पर कसा शिकंजा, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

20 बच्चों की जान लेने वाले ‘कोल्ड्रिफ़’ कंपनी के मालिक पर कसा शिकंजा, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल: मध्य प्रदेश में 20 बच्चों की जान लेने वाले ज़हरीले ‘कोल्ड्रिफ़’ कफ सिरप मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दवा बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रंगनाथन पर छिंदवाड़ा पुलिस ने 20,000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

मध्य प्रदेश पुलिस की सात सदस्यीय एसआईटी टीम ने चेन्नई पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। एसआईटी ने तीन दिन पहले चेन्नई पहुंचकर कंपनी के पंजीकृत दफ्तर और कांचीपुरम स्थित फैक्ट्री में जांच पड़ताल शुरू की थी। रंगनाथन को अशोक नगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया और आगे की पूछताछ के लिए कांचीपुरम ले जाया गया है।

गौरतलब है कि ‘कोल्ड्रिफ़’ कफ सिरप में 46.2 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) नामक ज़हरीला केमिकल पाया गया था, जो औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होता है। इस ज़हरीले सिरप के सेवन से मध्य प्रदेश में कई बच्चों की किडनी खराब हो गई थी, जिसके चलते अब तक 20 मासूमों की मौत हो चुकी है।

इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी सख्त कदम उठाते हुए ‘कोल्ड्रिफ़’ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी के प्लांट को सील कर दिया था और कंपनी के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में इस जानलेवा कफ सिरप की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Noose tightens on owner of ‘Coldrif’