You are currently viewing HMV की आर्ट स्टूडेंट्स का ‘सिरैमिक स्टूडियो’ में प्रैक्टिकल सेशन, कला को करीब से जाना

HMV की आर्ट स्टूडेंट्स का ‘सिरैमिक स्टूडियो’ में प्रैक्टिकल सेशन, कला को करीब से जाना

जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से छात्राओं के लिए स्टडी टूर का आयोजन किया गया। इस टूर के अन्तर्गत छात्राओं ने माडल टाऊन स्थित सिरैमिक स्टूडियो ‘सिरैमिक आर्ट बॉय मां-बेटी’ का दौरा किया। स्टूडियो की मालिक सुश्री एकांशी, प्रोफैशनल सिरैमिक कलाकार ने उनका स्वागत किया। बीएफए अंतिम वर्ष की छात्राओं ने अपने अध्यापकों डॉ. नीरू भारती शर्मा व डॉ. शैलेन्द्र के साथ स्टूडियो का दौरा किया। छात्राओं ने सिरैमिक से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को समझा व हैंड्स ऑन एक्सपीरियैंस भी किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

HMV art students have a practical session