You are currently viewing अस्पताल के ICU में मौत का तांडव, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 7 मरीजों की दर्दनाक मौत

अस्पताल के ICU में मौत का तांडव, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 7 मरीजों की दर्दनाक मौत

-परिजनों का आरोप- ‘आग लगते ही स्टाफ भाग गया, हमने खुद निकाले मरीज’

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे बड़े सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर स्थित न्यूरो आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग के बाद दम घुटने से 7 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद चार अन्य मरीजों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर बने न्यूरो आईसीयू वार्ड में रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुआ। आईसीयू के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने स्टोर में रखे कागजों, ब्लड सैंपलर ट्यूब और अन्य मेडिकल उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जहरीला और दम घोंटू धुआं तेजी से पूरे आईसीयू वार्ड में भर गया। हादसे के वक्त ट्रॉमा और अस्पताल के आईसीयू को मिलाकर कुल 24 गंभीर मरीज भर्ती थे।

आईसीयू में भर्ती मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जैसे ही धुआं फैलना शुरू हुआ, वहां मौजूद वार्ड ब्वॉय और अन्य नर्सिंग स्टाफ मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर गायब हो गए। काफी देर तक मरीजों को बाहर निकालने के लिए कोई मदद नहीं आई। अंत में परिजनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर खुद धुआं भरे आईसीयू से अपने मरीजों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दम घुटने से कई मरीजों की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री जवाहर सिंह बेधम देर रात SMS अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को फटकार लगाई। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों का निःशुल्क इलाज कराने का ऐलान किया। उन्होंने इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के सख्त निर्देश देते हुए कहा, “ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार मृतकों में पिंटू (सीकर), दिलीप (आंधी), श्रीनाथ (भरतपुर), रुक्मणि (भरतपुर), खुशमा (भरतपुर) और बहादुर (सांगानेर) शामिल हैं। एक मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

An orgy of death in the ICU of the hospital