You are currently viewing 22 दिन बाद फिर गूंजे ‘जय माता दी’ के जयकारे, कड़ी शर्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा आज से फिर शुरू; यात्रा के लिए नई गाइडलाइंस जारी

22 दिन बाद फिर गूंजे ‘जय माता दी’ के जयकारे, कड़ी शर्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा आज से फिर शुरू; यात्रा के लिए नई गाइडलाइंस जारी

कटड़ा: भूस्खलन की त्रासदी के कारण 22 दिनों से स्थगित श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा आज बुधवार सुबह एक बार फिर ‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ शुरू हो गई। मौसम साफ होने के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को बहाल करने की घोषणा की, जिसके बाद कटड़ा में रुके हजारों श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे और वे यात्रा के लिए रवाना हो गए।

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, यात्रा सुबह 6 बजे पारंपरिक और नए, दोनों मार्गों पर शुरू की गई। तड़के से ही भक्त कटड़ा के बाणगंगा दर्शनी द्वार पर इकट्ठा होने लगे और जयकारे लगाते हुए त्रिकुटा पर्वत की ओर बढ़ चले।

गौरतलब है कि 26 अगस्त को यात्रा मार्ग पर हुए भीषण भूस्खलन के बाद यात्रा को रोक दिया गया था। उस दर्दनाक हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 20 अन्य घायल हुए थे। पहले यात्रा 14 सितंबर को शुरू होनी थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण इसे टाल दिया गया था, जिससे कुछ श्रद्धालुओं में निराशा भी देखी गई थी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए श्राइन बोर्ड ने यात्रा के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए, मौसम खराब होते ही यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी तीर्थयात्रियों के लिए अपने साथ एक वैध पहचान पत्र रखना अनिवार्य कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करते हुए इस बार पारदर्शिता और निगरानी के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आधारित ट्रैकिंग (RFID) प्रणाली भी लागू की गई है। श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से यह भी अपील की है कि वे यात्रा के दौरान तैनात सुरक्षाबलों और कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें और उनके साथ पूरा सहयोग करें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Vaishno Devi Yatra resumes today