You are currently viewing छापेमारी करने पहुंची ED की टीम, सबूत मिटाने के लिए झाड़ी में फेंके 2 मोबाइल; भागने की कोशिश में MLA गिरफ्तार

छापेमारी करने पहुंची ED की टीम, सबूत मिटाने के लिए झाड़ी में फेंके 2 मोबाइल; भागने की कोशिश में MLA गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मुर्शिदाबाद की बरयान सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक जीबन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया है। ED की टीम जब उनके घर पर छापेमारी करने पहुंची, तो विधायक ने सबूत मिटाने की नीयत से अपने दो मोबाइल फोन पास की झाड़ी में फेंक दिए और भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद CRPF जवानों ने उन्हें दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह ED के अधिकारी CRPF जवानों के साथ विधायक के आवास पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान जब अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की, तो विधायक ने अचानक अपने दोनों फोन उठाकर पास की झाड़ी में फेंक दिए। हालांकि, जवानों ने उन्हें भागने से रोक लिया और बाद में झाड़ियों से दोनों फोन भी बरामद कर लिए गए। ED अधिकारियों ने बताया कि विधायक से घंटों तक पूछताछ की गई और उनके जवाबों में विसंगतियां पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला लिया गया।

यह पहली बार नहीं है जब जीबन कृष्ण साहा को शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, 17 अप्रैल 2023 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उन्हें इसी मामले में गिरफ्तार किया था। वह लंबे समय तक जेल में रहने के बाद 2024 में सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए थे। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच करते हुए उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

ED team arrived to conduct raid