You are currently viewing मेट्रो का सफर आज से हुआ महंगा, 8 साल बाद बढ़ा किराया, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर

मेट्रो का सफर आज से हुआ महंगा, 8 साल बाद बढ़ा किराया, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए आज, यानी सोमवार 25 अगस्त से यात्रा महंगी हो गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 8 साल के लंबे अंतराल के बाद किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नई दरों के तहत सामान्य लाइनों पर ₹1 से ₹4 और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम ₹5 तक की वृद्धि की गई है।

अब कितना देना होगा किराया?

DMRC के नए दूरी-आधारित स्लैब के अनुसार, अब न्यूनतम किराया ₹10 की जगह ₹11 और अधिकतम किराया ₹60 की जगह ₹64 होगा।

2 किमी तक: ₹11 (पहले ₹10)

2-5 किमी: ₹21 (पहले ₹20)

5-12 किमी: ₹32 (पहले ₹30)

12-21 किमी: ₹43 (पहले ₹40)

21-32 किमी: ₹54 (पहले ₹50)

32 किमी से अधिक: ₹64 (पहले ₹60)

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी बढ़े दाम

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी किराए में बदलाव किया गया है। नई दिल्ली से IGI एयरपोर्ट तक का किराया अब ₹64 होगा, जबकि इस लाइन के नए स्टेशन यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक का अधिकतम किराया ₹75 तय किया गया है।

DMRC ने क्यों बढ़ाया किराया?

DMRC से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है ताकि यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े और सेवाओं की गुणवत्ता को बनाए रखा जा सके।” गौरतलब है कि मेट्रो के किराए में आखिरी बार साल 2017 में बदलाव किया गया था। यह फैसला दिल्ली-NCR के 60 लाख से अधिक दैनिक यात्रियों पर असर डालेगा। हाल ही में 8 अगस्त को मेट्रो ने 81.87 लाख यात्रियों के साथ एक दिन में सर्वाधिक यात्रा का रिकॉर्ड भी बनाया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Metro travel has become expensive