
लंदन: इंग्लैंड की राजधानी लंदन में एक भारतीय रेस्टोरेंट को निशाना बनाते हुए भयावह हमले को अंजाम दिया गया है। पूर्वी लंदन के गैंट्स हिल इलाके में स्थित ‘इंडियन अरोमा’ नामक रेस्टोरेंट में पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी गई, जिसमें कम से कम 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के वक्त रेस्टोरेंट ग्राहकों से खचाखच भरा हुआ था।
स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 साल के एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रेस्टोरेंट के CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग अंदर दाखिल होते हैं और फर्श पर कोई तरल पदार्थ फेंकते हैं, जिसके तुरंत बाद भयंकर आग भड़क उठती है। आग लगते ही रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।
❗️Indian Restaurant FIREBOMBED in “Arson Attack” – 🏴 CCTV Shows Man Fleeing ON FIRE!
A suspected arson attack at Indian Aroma in Ilford – near London – has left three people fighting for their lives. Footage from the scene shows a group, with their faces covered, pouring liquid… pic.twitter.com/P588q3xScM
— RT_India (@RT_India_news) August 24, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में 3 महिलाएं और 2 पुरुष झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, एक पुरुष और एक महिला की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस को दो और पीड़ितों के बारे में पता चला है जो घटना के बाद अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही वहां से चले गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 90 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एक चश्मदीद ने बताया, “मैंने एक आदमी को आग के गोले की तरह भागते हुए देखा, वह जल रहा था। मेरे दोस्त ने पानी की बाल्टी लाकर आग बुझाने की कोशिश की।”
इस घटना के बाद से स्थानीय भारतीय समुदाय में डर और चिंता का माहौल है। रोहित कलुवाला द्वारा संचालित यह रेस्टोरेंट अपने पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के लिए काफी लोकप्रिय है। फिलहाल, पुलिस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है।
View this post on Instagram


Horrific attack on Indian restaurant in London




