You are currently viewing अमेरिका में भारत के खिलाफ बड़ी साजिश, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

अमेरिका में भारत के खिलाफ बड़ी साजिश, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो इंटरनेट पर वायरल

वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत के बीच चल रहे तनाव के माहौल में अब खालिस्तानी समर्थकों ने एक बड़ी भारत विरोधी साजिश को अंजाम दिया है। प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वॉशिंगटन डीसी में एक तथाकथित रेफरेंडम का आयोजन किया और एक भड़काऊ वीडियो जारी कर भारत को सीधे तौर पर धमकी दी है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में पन्नू यह दावा कर रहा है कि उसने भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए बम तैयार कर लिए हैं।

गुरपतवंत पन्नू द्वारा जारी किया गया 1 मिनट 28 सेकंड का वीडियो बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ है। इसमें वह कह रहा है, “भारत के टुकड़े करने के लिए बम तैयार किए गए हैं। जितने भी बम बनाए गए हैं, वो अपने झंडे उठाएं… जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल। हर बम में रेफरेंडम का बारूद है। भारत को तहस-नहस कर देंगे। खालिस्तान जिंदाबाद।”

वीडियो में पन्नू के समर्थक वॉशिंगटन डीसी में “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” और “हरियाणा बनेगा खालिस्तान” जैसे भारत विरोधी नारे लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। पन्नू ने दावा किया है कि इस रेफरेंडम में खालिस्तान के समर्थन में लगभग 16,000 वोट पड़े हैं।

चिंता की बात यह है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू लंबे समय से भारत के खिलाफ खुलेआम धमकियां देता आ रहा है, लेकिन अमेरिकी सरकार की ओर से उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रिपोर्टों के अनुसार, पन्नू को कई बार व्हाइट हाउस के आसपास भी देखा गया है, जिससे कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि भारत के साथ बिगड़ते रिश्तों के बीच पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन खालिस्तानी तत्वों को शह दे रहा है। पन्नू और उसके संगठन का मकसद इस तरह के रेफरेंडम के जरिए विदेशी सरकारों का ध्यान खींचकर भारत पर दबाव बनाना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Big conspiracy against India in America