
फगवाड़ा: अमेरिका द्वारा भारत पर प्रस्तावित टैरिफ के विरोध में जालंधर के निकट फगवाड़ा स्थित देश की अग्रणी निजी यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), ने एक बड़ा फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी ने अपने कैंपस में अमेरिकी उत्पादों के बहिष्कार का ऐलान किया है।
यह घोषणा यूनिवर्सिटी के चांसलर और आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार के अमेरिकी उत्पाद की बिक्री की अनुमति नहीं होगी।

सांसद मित्तल ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की थी कि भारत पर 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाने के बजाय इस मसले का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाए। उन्होंने कहा, लेकिन अमेरिका ने हमारी इस अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने एक शर्त रखते हुए कहा कि यदि 27 अगस्त के बाद भी अमेरिका टैरिफ लगाने के अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो LPU के पूरे कैंपस में अमेरिकी वस्तुओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया जाएगा और उनकी बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
View this post on Instagram

‘NO ENTRY’ to ‘Made in USA’




