You are currently viewing बाइक से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, 3 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, देखें VIDEO

बाइक से टक्कर के बाद आग का गोला बनी बस, 3 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, देखें VIDEO

जालोर: राजस्थान के जालोर जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सांचोर उपखंड के रणोदर सरहद में राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर एक तेज रफ्तार निजी बस और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक जिंदा जल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और घर्षण के कारण बस में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।

देखें VIDEO-

घटना की सूचना मिलते ही सांचोर से पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सुचारू करवाया। फिलहाल मृतकों के शवों को सांचोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और उनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Bus turns into a ball of fire