You are currently viewing अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बोलेरो, मची चीख-पुकार; 9 सगे-संबंधियों समेत 11 लोगों की मौत

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बोलेरो, मची चीख-पुकार; 9 सगे-संबंधियों समेत 11 लोगों की मौत

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक हादसे में बोलेरो बेकाबू होकर सरयू नहर में गिर गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें 9 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक और घायल पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव-खरगूपुर मार्ग के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नहर के किनारे का रास्ता फिसलन भरा हो गया था। तेज गति से आ रही बोलेरो अचानक बेकाबू होकर नहर में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो दौड़कर बचाव कार्य शुरू किया और डूब रहे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस को सूचित कर मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में मृतकों की पहचान बीना (35), काजल (22), महक (12), दुर्गेश, नंदिनी, अंकित, शुभ, संजू वर्मा, अंजू, अनसुइया और सौमिया के रूप में हुई है। घायलों में चार लोग शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का आदेश भी दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि राहत कार्य में कोई कोर-कसर न छोड़ी जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

 

Bolero lost control and fell into the canal