You are currently viewing मनीष शर्मा ने रोशन किया पंजाब का नाम, न्यूजीलैंड पुलिस में बने अफसर; गांव में खुशी की लहर

मनीष शर्मा ने रोशन किया पंजाब का नाम, न्यूजीलैंड पुलिस में बने अफसर; गांव में खुशी की लहर

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला जिले के छोटे से गांव नडाला के रहने वाले मनीष शर्मा ने न्यूजीलैंड पुलिस में अधिकारी बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता के बाद से गांव और परिवार में जश्न का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

मनीष के पिता ओम प्रकाश शर्मा ने गर्व से बताया कि उनके बेटे का बचपन से ही पुलिस में भर्ती होकर कानून की सेवा करने का सपना था। मनीष ने अपनी 10वीं तक की शिक्षा गांव के ही गुरु नानक प्रेम कर्मसर पब्लिक स्कूल से हासिल की और 12वीं की पढ़ाई के लिए वह जालंधर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में गए।

अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए मनीष साल 2016 में पढ़ाई और बेहतर करियर की तलाश में न्यूजीलैंड चले गए। वहां उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए तीन साल तक कड़ी शारीरिक और मानसिक तैयारी की। आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन न्यूजीलैंड पुलिस फोर्स में बतौर अधिकारी हो गया।

मनीष की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और अन्य परिजन बेहद खुश हैं और इसे गौरव का क्षण बता रहे हैं। गांव के लोग भी अपने होनहार बेटे की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं। जल्द ही मनीष शर्मा को न्यूजीलैंड के किसी जिले में अधिकारी के तौर पर नियुक्ति दी जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Manish Sharma brought glory to Punjab