
वाशिंगटन: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को पृथ्वी पर लौटेंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने यह जानकारी दी। शुभांशु, तीन अन्य क्रू सदस्यों के साथ, एक्जिओम-4 (Axiom-4) मिशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद हैं।
यह मिशन 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। लॉन्च के 28 घंटे की यात्रा के बाद, ड्रैगन अंतरिक्ष यान 26 जून को सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा था। यह मिशन मूल रूप से 14 दिनों का था, लेकिन अब अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी चार दिन की देरी से हो रही है।
इससे पहले 6 जुलाई को, शुभांशु की अंतरिक्ष स्टेशन से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें उन्हें कूपोला मॉड्यूल की खिड़की से पृथ्वी को निहारते हुए देखा गया था। कूपोला मॉड्यूल एक गुंबद के आकार की ऑब्जर्वेटरी है, जिसमें सात खिड़कियां हैं, जो अंतरिक्ष से पृथ्वी का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती हैं।
View this post on Instagram

Indian astronaut Shubhanshu Shukla will return to Earth




