You are currently viewing चीख-पुकार से गूंजा बागेश्वर धाम: सोते हुए श्रद्धालुओं पर काल बनकर गिरी दीवार, महिला की दर्दनाक मौत- 11 घायल

चीख-पुकार से गूंजा बागेश्वर धाम: सोते हुए श्रद्धालुओं पर काल बनकर गिरी दीवार, महिला की दर्दनाक मौत- 11 घायल

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पास मंगलवार तड़के एक ढाबे की दीवार गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी अनीता देवी की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी श्रद्धालु बागेश्वर धाम महाराज के दर्शन के लिए आए थे और रात में आराम करने के लिए ढाबे में ही रुके हुए थे।

घटना मंगलवार सुबह लगभग 3:30 बजे की है, जब श्रद्धालु गहरे नींद में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक ढाबे की एक दीवार भरभराकर उन पर गिर गई, जिसके नीचे सभी लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस हादसे में मुंशीलाल कश्यप, पूनम देवी, बीना देवी, मंजू देवी, अरविंद कुमार पटेल समेत 11 लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपनी मां के साथ धाम पहुंची दो मासूम बच्चियों का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल था, जो हादसे के बाद से अपनी मां को ढूंढ रही हैं।

वहीं, घायल श्रद्धालुओं और उनके परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना था कि बारिश में भीगे होने के बावजूद उन्हें कंबल तक मुहैया नहीं कराए गए, जिससे वे ठंड से ठिठुरते रहे। कुछ लोगों ने इलाज में कोताही बरतने की भी शिकायत की। मामले की सूचना मिलने पर सीएमएचओ और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद व्यवस्थाओं में सुधार हुआ और घायलों को बेहतर इलाज मिलना शुरू हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)