
कुल्लू/मनाली: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां रोहतांग दर्रे के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ से फिसल गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे और यह रानीनाला के पास पलट गई। इस कार के पास रोहतांग जाने का वैध परमिट भी था। फिलहाल, मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मनाली अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं और शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मनाली भेजा जा रहा है।
View this post on Instagram

a car slipped from a mountain and fell into a ditch








