You are currently viewing तेल की बढ़ती कीमतों ने तोड़ी नागरिकों की कमर, Petrol 8.36 रुपए और Diesel 10.39 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा

तेल की बढ़ती कीमतों ने तोड़ी नागरिकों की कमर, Petrol 8.36 रुपए और Diesel 10.39 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा

नई दिल्ली: पहले से ही कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान के आम नागरिकों को एक और बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल की कीमत में 10.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में भी 10.39 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही पाकिस्तान सरकार ने लगातार दूसरे पखवाड़े में ईंधन की कीमतें बढ़ाई हैं, जिससे आम जनता पर और अधिक आर्थिक बोझ पड़ गया है। इससे पहले, पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 4.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7.95 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 8.36 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है, जिसके बाद अब यह 258.43 रुपये से बढ़कर 266.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 10.39 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिससे इसकी नई कीमत 262.59 रुपये से बढ़कर 272.98 रुपये प्रति लीटर हो गई है। यह नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हो चुकी हैं।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (ओजीआरए) और संबंधित मंत्रालयों की सिफारिशों के बाद की गई है। सरकार का कहना है कि ईंधन की कीमतों में यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव के कारण हुई है, जिसका असर वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ा है। रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तानी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2.50 रुपये प्रति लीटर का कार्बन लेवी भी लगाया है। इसके अतिरिक्त, पेट्रोल पर पेट्रोलियम विकास लेवी (पीडीएल) को बढ़ाकर 75.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 74.51 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Petrol and Diesel has become costlier