You are currently viewing Good News! LPG सिलेंडर के दाम घटे, जानें नई कीमतों के बारे में

Good News! LPG सिलेंडर के दाम घटे, जानें नई कीमतों के बारे में

नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने महीने के पहले ही दिन आम आदमी और कारोबारियों को राहत दी है। 1 जुलाई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की गई है। इस बार सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपये की कमी की गई है, जिसके बाद देशभर में आज से नई दरें लागू हो गई हैं।

इस बदलाव के बाद, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य अब 1665 रुपये हो गया है, जो पहले 1723.50 रुपये था।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां इसकी खपत अधिक होती है। हालांकि, आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर अपने पुराने दामों पर ही मिलेगा।

यह लगातार दूसरा महीना है जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए हैं। इससे पहले 1 जून को भी कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद इसकी कीमत 1747.50 रुपये से घटकर 1723.50 रुपये हो गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Good News! LPG cylinder prices reduced