
नई दिल्ली: भारतीय एयरलाइन एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खराबी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद एयरलाइन अपनी फ्लीट की गहन जांच कर रही है, जिसमें कई विमानों में समस्याएं सामने आ रही हैं। रविवार (22 जून) को एयर इंडिया के दो विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। एक विमान को तिरुवनंतपुरम में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जबकि दूसरे विमान में खराबी के कारण त्रिवेंद्रम से दिल्ली जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि त्रिवेंद्रम से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान को एक पक्षी के टकराने के कारण रद्द करना पड़ा। पायलट ने त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर उतरने से पहले पक्षी के टकराने की सूचना दी थी। यह विमान दिल्ली से त्रिवेंद्रम जा रहा था। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और पक्षी के टकराने के बाद औपचारिक जांच पूरी होने का इंतजार किया जा रहा है। इसी विमान को दिल्ली वापस जाना था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
एक अन्य घटना में, दिल्ली से कोच्चि जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को ईंधन की कमी के कारण तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में ईंधन भरने के बाद, इसने कोच्चि के लिए उड़ान भरी और सुरक्षित रूप से उतर गया।
View this post on Instagram

Problems with Air India planes continue








