
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना शहर में शनिवार सुबह पुलिस और एक गैंगस्टर के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई, जब पुलिस आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए लेकर आई थी। इस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस को चकमा देकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस गैंगस्टर सूरज को हथियारों की रिकवरी के लिए एक स्थान पर ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक गोली गैंगस्टर सूरज के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ के दौरान चली एक गोली एक पुलिसकर्मी की पगड़ी को छूकर निकल गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल गैंगस्टर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए जल्द ही पुलिस कमिश्नर मीडिया से बातचीत करेंगे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
View this post on Instagram
Encounter between police and gangster in Punjab




