
जगराओं: कुछ दिन पहले जगराओं के लक्खा ज्वेलर्स पर गोली चलाने के मामले में वांछित एक बदमाश आज सुबह जगराओं पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। कथित आरोपी की टांग में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जगराओं के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना की जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ जगराओं के इंचार्ज इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लक्खा ज्वेलर्स पर फायरिंग करने वाले दो व्यक्तियों में से एक, जनेतपुरा से सदरपुरा की ओर सेम पटरी के रास्ते मोटरसाइकिल पर आ रहा है।
सूचना मिलते ही सी.आई.ए. स्टाफ और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स जगराओं की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई की। इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि जब पुलिस टीम ने सदरपुरा पुरा सेम पटरी पर मोटरसाइकिल सवार को घेरने का प्रयास किया, तो उसने अपने पास मौजूद .32 बोर की पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी की टांग में जा लगी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस पर कुल तीन गोलियां चलाई थीं। इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने घायल आरोपी की पहचान कृष्ण के रूप में की है, जो जीरा का रहने वाला है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

View this post on Instagram
Encounter in Punjab, bike-riding miscreant shot in the leg








