
वाशिंगटन: वाशिंगटन डीसी के बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक भीषण हवाई दुर्घटना में 67 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और अमेरिकी सेना के एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के बीच हुई टक्कर में किसी के भी जीवित बचने की संभावना नहीं है।
अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 5342 विचिटा, कंसास से 60 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों के साथ रवाना हुई थी। हवाई अड्डे के पास पहुंचते ही यह एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया, जो एक प्रशिक्षण मिशन पर था। हेलीकॉप्टर में सवार तीन सैनिकों की भी मौत हो गई।
देखें VIDEO-
My god this video is terrifying. This is a look at the plane crash just minutes ago at the Reagan National Airport. Plane apparently crashed into the Potomac River.
pic.twitter.com/2uYH4vw3Cy— P.T. Ward (@HTWardish) January 30, 2025
यह हादसा उस समय हुआ जब यात्री विमान रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर रहा था। विमान में सवार यात्रियों में फिगर स्केटिंग करने वालों का एक समूह, उनके प्रशिक्षक और परिवार के सदस्य शामिल थे, जो विचिटा में अमेरिकी फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप के बाद आयोजित प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे थे।
हादसे के बाद हवाई अड्डे से विमानों की आवाजाही रोक दी गई है। अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, इस हादसे की जांच की जा रही है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हादसे पर दुख जताया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें ‘‘इस भयावह दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी दी’’ गई है और उन्होंने हादसे में मारे गए यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
यह हादसा विश्व के सबसे अधिक सुरक्षा वाले हवाई क्षेत्र में हुआ, जो व्हाइट हाउस और कैपिटल से लगभग तीन मील दूर दक्षिण में स्थित है। जांचकर्ता विमान की टक्कर से पहले के अंतिम क्षणों की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेंगे, जिसमें हवाई यातायात नियंत्रकों के साथ संपर्क तथा यात्री जेट द्वारा ऊंचाई खोना भी शामिल है।


View this post on Instagram
Army helicopter collides with plane, 67 people killed, plane falls into river in three pieces




