-विद्यार्थियों ने धूम-धाम से मनाया दशहरा, जय श्री राम का जाप करते हुए स्कूल के लगाए चक्कर
जालंधर (अमन बग्गा): उत्सव की भावना को जीवित रखते हुए, 23 अक्टूबर को स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल, जालंधर में दशहरा मनाया गया। धार्मिक भावना और भक्ति के साथ एक विशेष असेंबली का आयोजन किया गया जहाँ विद्यार्थियों ने दशहरे पर भाषण और कविताएँ सुनाईं, किंडरगार्टन के विद्यार्थी रामायण के विभिन्न पात्रों के रूप में तैयार हुए।
उन्होंने वानर सेना के साथ जय श्री राम का जाप करते हुए स्कूल का चक्कर लगाया। राम के जीवन के दृश्यों का अभिनय किया। स्कूल में उत्सव जैसा माहौल था।
रावण पर भगवान राम की जीत को चिह्नित करने और इस संदेश को मजबूत करने के लिए कि अच्छाई की हमेशा बुराई पर जीत होती है, रावण का पुतला जलाया गया और विद्यार्थियों को अपनी एक-एक बुरी आदत को जलाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उन्होंने छोड़ने का वादा भी किया।

स्कूल की मुख्याध्यपिका श्रीमती जतिंदर कौर मान ने प्रतिभागियों और अन्य विद्यार्थियों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को भारतीय मूल्यों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
✈️खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर
जल्दी करें इन नंबरों पर Call📱
0181–5044888, 0172–5219200
View this post on Instagram









