You are currently viewing मास्को में 20 वर्षीय पंजाबी छात्र की दर्दनाक मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने लेकिन लौट नहीं पाया वापिस; परिवार सदमे में

मास्को में 20 वर्षीय पंजाबी छात्र की दर्दनाक मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने लेकिन लौट नहीं पाया वापिस; परिवार सदमे में

खन्ना: रूस में पढ़ाई करने गए खन्ना के एक 20 वर्षीय छात्र की मास्को में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर के मिलते ही शहर के अमलोह रोड स्थित सनसिटी में रहने वाले परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान साईं ध्रुव कपूर के रूप में हुई है, जो करीब एक साल पहले मेडिकल की पढ़ाई करने रूस गया था।

जानकारी के अनुसार, यह दुखद हादसा दो दिन पहले हुआ जब साईं ध्रुव अपने दोस्तों के साथ मास्को से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक बीच पर गया था। नहाने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिसमें साईं ध्रुव और उसका एक दोस्त डूबने लगे। मौके पर मौजूद अन्य दोस्तों ने फौरन दोनों को बाहर निकाला।

इस हादसे में साईं ध्रुव के दोस्त की जान तो बच गई, लेकिन उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, साईं ध्रुव के पेट और दिमाग में पानी भर गया था, जिसके कारण वह कोमा में चला गया। दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार बुधवार को उसने दम तोड़ दिया।

परिवार को इस अनहोनी की सूचना आज बुधवार को तब मिली, जब उन्होंने ध्रुव के साथियों से संपर्क साधा। मृतक के रिश्तेदार रिंकू ने भारी मन से बताया कि परिवार ने बड़े सपनों के साथ अपने बेटे को पढ़ने के लिए विदेश भेजा था, लेकिन उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। इस घटना के बाद से ही परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

20-year-old Punjabi student dies