कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सातवीं लिस्ट शुक्रवार देर रात जारी की। इस लिस्ट में 35 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कई बड़े चेहरे शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा गौर करने वाला नाम राज बब्बर का है। बब्बर के संसदीय क्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें फतेहपुर सीकरी से जगह दी गई है। इससे पहले राज बब्बर के मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। कांग्रेस ने अब मशहूर कवि मोहम्मद इमरान को मुरादाबाद से उतारा गया है।कांग्रेस ने हिन्दू चेहरे की बजाय मुस्लिम चेहरे पर दांव फेंका है।मुरादाबाद पश्चिमी यूपी की बेहद खास सीट है। इस शहर का नामकरण मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे मुराद बक्श के नाम पर हुआ था। इस सीट पर मुस्लिम वोटर बेहद निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 2014 में मोदी लहर की वजह से कांग्रेस ये सीट हार गई थी।
कांग्रेस की 35 उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट
उतारा गया है।




