You are currently viewing भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर रचा इतिहास, जीत के हीरो की क्रिकेट के भगवान ने की तारीफ

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर रचा इतिहास, जीत के हीरो की क्रिकेट के भगवान ने की तारीफ

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच के पांचवें दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद हर कोई गदगद है। भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने के बेहद करीब पहुंच गया है।

 

मैच में 9 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनकी शानदार गेंदबाजी की हर कोई तारीफ कर रहा है। महान सचिन तेंदुलकर ने भी टीम को जीत की बधाई देते हुए बुमराह की बॉलिंग की जमकर तारीफ की।

सचिन तेंदुलकर ने कहा, ‘टीम इंडिया द्वारा 2-1 की बढ़त लेने की अविश्वसनीय प्रयास, विशेषकर जसप्रीत बुमराह जिन्होंने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह खेल के सभी प्रारूपों में मजबूती से आगे बढ़े हैं। निश्चित रूप से आज दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।’

जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में 53 रन देकर तीन जबकि मैच में 86 रन देकर नौ विकेट चटकाए जिसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा था कि वह तीनों प्रारूपों में जल्दी ही दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनेंगे। बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट में 33 रन देकर छह विकेट लिए जिसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रन पर आउट कर दिया।